AOC Recruitment 2024: भारतीय सेना आयुध कोर (AOC) ने ग्रुप 'सी' के पदों विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। उपलब्ध पदों में विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न रिक्तियों के साथ सामग्री सहायक, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, सिविल मोटर ड्राइवर, टेली ऑपरेटर, फायरमैन, कारपेंटर, पेंटर, एमटीएस और ट्रेड्समैन मेट्स शामिल हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल यानी 2 दिसंबर, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2024 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 723 पदों को भरना है।