शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
स्नातक/डिप्लोमा: उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई (AICTE), भारत सरकार (GOI) द्वारा मान्यता प्राप्त उपर्युक्त में से किसी भी स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक (नियमित) चार साल की डिग्री या तीन साल (नियमित) डिप्लोमा होना चाहिए।
आईटीआई ट्रेड: उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई (AICTE), भारत सरकार (GOI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से उपर्युक्त ट्रेडों का आईटीआई/एनसीवीटी प्रमाणपत्र होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
एएआई भर्ती के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सामान्य उम्मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 26 वर्ष है। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी आदि श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
एएआई अपरेंटिस भर्ती 2024 के माध्यम से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षु के रूप में चुने गए अभ्यर्थियों को वजीफा मिलेगा।
इन पदों के लिए चयनित स्नातक प्रशिक्षु को 15000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं डिप्लोमा प्रशिक्षु को हर महीने 12,000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि आईटीआई ट्रेड प्रशिक्षु को 9,000 रुपये हर महीने सैलरी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process 2024)
एएआई अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों द्वारा उनकी योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर होगी। प्रारंभ में, उम्मीदवारों का अनंतिम रूप से चयन किया जाएगा, और शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
अंतिम चयन साक्षात्कार के सफल समापन, दस्तावेजों के सत्यापन और कार्यभार ग्रहण के समय मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर निर्भर करेगा।