फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB ALP Exam 2025: 19 और 20 मार्च की एएलपी सीबीटी-2 परीक्षा स्थगित, जानें वजह और नई तिथियों पर अपडेट

Wed, 19 Mar 2025 07:51 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB ALP Exam 2025 Cancelled: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 19 और 20 मार्च 2025 को आयोजित असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के सीबीटी स्टेज 2 को तकनीकी समस्याओं के कारण स्थगित कर दिया है। शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 में कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी, इसलिए इन केंद्रों के लिए परीक्षा पुनर्निर्धारित की जा रही है।
विज्ञापन
परीक्षा रद्द - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB ALP Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 19 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) स्टेज 2 को तकनीकी समस्याओं के कारण रद्द कर दिया है। परीक्षा की शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 दोनों प्रभावित हुईं, जिसके चलते बोर्ड को इसे पुनर्निर्धारित करना पड़ा। यह परीक्षा कुछ परीक्षा केंद्रों पर ही रद्द कर दिया है। जिन केंद्रों पर परीक्षा नहीं हो सकी, वहां पुनर्निर्धारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने 20 मार्च को शिफ्ट-1 में आयोजित होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन


आरआरबी की आधिकारिक नोटिस में कहा, "तकनीकी समस्याओं के कारण, 19.03.2025 (शिफ्ट-1 और 2) को निर्धारित परीक्षा उन केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित की जा रही है. जहां परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी थी। नई परीक्षा तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।"

विज्ञापन


पहली पाली में उम्मीदवारों को परीक्षा देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि सर्वर पर प्रश्नपत्र सही से लोड नहीं हो सका और उम्मीदवार लंबे समय तक बिना परीक्षा दिए सिस्टम पर बैठे रहे। इस स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

परीक्षा तिथि

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके तहत CBT-2 परीक्षा को 19 और 20 मार्च 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाना था।

इससे पहले, CBT-1 परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी, और इसके परिणाम 26 जनवरी 2025 को घोषित किए गए थे। योग्य उम्मीदवारों को CBT-2 में मार्च 2025 में शामिल होना था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते कुछ परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें