फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी; इन आसान स्टेप्स से करें चेक

Thu, 06 Feb 2025 10:44 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad HC Result: एनटीए ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप सी डी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जनवरी को हुआ था।
विज्ञापन
AHC AHCRE Group C, Group D Result - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AHC AHCRE Group C Group D Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप C और D भर्ती परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। अब उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AHCRE पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

इन भर्तियों का रिजल्ट जारी

आधिकारिक वेबसाइट पर ड्राइवर ग्रेड-IV, ग्रुप C क्लेरिकल कैडर, ग्रुप D कैडर, स्टेनोग्राफर इंग्लिश और स्टेनोग्राफर हिंदी पदों के रिजल्ट के लिंक उपलब्ध हैं। परिणाम की पीडीएफ फाइल में पास हुए उम्मीदवारों का नाम, पिता का नाम, लिंग, एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर देखा जा सकता है। इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की गई है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

4 और 5 जनवरी को हुई थी परीक्षा

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जनवरी 2025 को हुआ था। परीक्षा के विभिन्न सत्रों की तिथियां और समय इस प्रकार थे: 4 जनवरी को ड्राइवर ग्रेड-IV की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, ग्रुप C क्लेरिकल कैडर की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक, 5 जनवरी को स्टेनोग्राफर ग्रेड-III की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक और ग्रुप D की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

कुल 3306 रिक्त पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए अक्टूबर 2024 में आवेदन लिए गए थे और उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीयकृत भर्ती 2024-25 के तहत जिला न्यायालयों में रिक्त श्रेणी C और D के विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में कुल 3306 पदों में से 1667 पद ग्रुप C के हैं, जबकि बाकी के पद ग्रुप D के हैं। उम्मीदवार अपने परिणाम और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें