कौन कर सकता है आवेदन?
अकाउंट असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए।
जूनियर तकनीकी सहायक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री या डिप्लोमा या कृषि इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां पंजीकरण पूरा करें और क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरें।
- नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद, आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।