AHC AHCRE Group C Group D Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप C और D भर्ती परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। अब उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AHCRE पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इन भर्तियों का रिजल्ट जारी
आधिकारिक वेबसाइट पर ड्राइवर ग्रेड-IV, ग्रुप C क्लेरिकल कैडर, ग्रुप D कैडर, स्टेनोग्राफर इंग्लिश और स्टेनोग्राफर हिंदी पदों के रिजल्ट के लिंक उपलब्ध हैं। परिणाम की पीडीएफ फाइल में पास हुए उम्मीदवारों का नाम, पिता का नाम, लिंग, एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर देखा जा सकता है। इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की गई है।