फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad HC Vacancy: स्नातक के साथ कंप्यूटर में है डिप्लोमा? इलाहाबाद हाई कोर्ट में RO-ARO की 543 नौकरियां

Tue, 02 Jun 2026 11:06 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad HC RO-ARO Recruitment: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक के 543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक और कंप्यूटर योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : allahabadhighcourt.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad HC Recruitment: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक (CA) के 543 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 1 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती 2026 के तहत कुल 543 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें समीक्षा अधिकारी (RO) के 138 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 380 पद तथा कंप्यूटर सहायक (CA) के 25 पद शामिल हैं। 
 
कार्यक्रम तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि 1 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक)
सुधार (Correction) विंडो 24 जून से 25 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
एडमिट कार्ड डाउनलोड बाद में घोषित किया जाएगा
परिणाम की घोषणा बाद में घोषित किया जाएगा

विज्ञापन

आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

  • उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा/डिग्री, NIELIT/DOEACC का 'O' लेवल प्रमाणपत्र अथवा CCC प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। 
  • अभ्यर्थी को डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए तथा अंग्रेजी टाइपिंग की न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • आरओ और एआरओ पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कंप्यूटर सहायक पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। 
  • कंप्यूटर सहायक पद के लिए 1 जुलाई 2026 को 21 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थियों पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,200 निर्धारित किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 शुल्क का भुगतान करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती अनुभाग में RO, ARO और Computer Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (New Registration) करके आवश्यक विवरण भरें।
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट (Submit) करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें