फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Calicut Vacancy: एनआईटी में निकलीं अप्रेंटिस की ढेरों नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी शर्तें

Tue, 02 Jun 2026 10:01 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NIT Calicut Recruitment 2026: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 79 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
NIT Calicut Recruitment 2026 - फोटो : https://nitc.ac.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIT Calicut Vacancy: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कालीकट (NIT Calicut) ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

स्नातक अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। इसमें बीई, बीटेक, बी.आर्क, बीएससी, बीसीए आदि योग्यताएं शामिल हैं। वहीं, डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी का डिप्लोमा होना आवश्यक है। फार्मासिस्ट पद के लिए डी.फार्मा की योग्यता मांगी गई है।

विज्ञापन


12 जून 2026 के अनुसार सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु स्नातक अप्रेंटिस के लिए 28 वर्ष और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की आयु छूट दी गई है। इसके अनुसार ओबीसी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु क्रमशः 31 और 33 वर्ष, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 और 35 वर्ष तक हो सकती है।

कैसे होगा चयन?

एनआईटी कालीकट अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के आधार पर आवेदन पत्रों की जांच करके किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और साक्षात्कार में शामिल होना होगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NIT Calicut Apprentice Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले NIT Calicut की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांच लें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • भरी गई जानकारी को एक बार जांच लें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें