यूजीसी(UGC) ने देश भर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी को निर्देश जारी करते हुए ये कहा है कि आगामी सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। जिसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया अप्रैल के महीने में ही शुरू हो जाएगी। इसके अलावे कुलपतियों को ये निर्देश भी जारी किया गया है कि आवेदन करने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन हेल्पलाइन की सुविधा दी जाए।
विश्वविद्यालयों को निर्देश में ये भी बताया गया है कि 21 जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र से पहले सभी विश्वविद्यालयों को समय-समय पर सीटों के भरने की स्थिति भी वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
खबरों के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यूजीसी के माध्यम से देश भर के कुलपतियों को नए सत्र के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी करवा दिए गए हैं।
ये भी देखेंः बदल गए डीयू में स्पोर्टस कोटा दाखिले के नियम, 2017-18 सत्र के लिए होगा लागू
सभी केंद्रिय विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला आवेदन आमंत्रित करने होंगे, ताकि छात्र घर बैठे दाखिले के लिए आवेदन पत्र भर सकें। इसके अलावे इसी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों को कैंपस में हेल्पलाइन डेस्क गठित करने का साथ ऑनलाइन हेल्पलाइन डेस्क भी बनाना होगा। जिससे ऑफिस टाइम में आवेदक घर बैठे आवेदन से जुड़ी हर तरह की जानकारी प्राप्त कर सके।
विश्वविद्यालयों को कहा गया है कि सीबीएसई समेत राज्य शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले एडमिशन विंडो ओपन कर दें और सभी फैकल्टी से संबंधित जानकारियां भी विस्तार से अपलोड करें।