वर्तमान समय में इंडियन एयरफोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करना लगभग हर नौजवान का पहला सपना होता है। भारतीय वायुसेना भी बारहवीं पास कर लेने के बाद से ही उम्मीदवारों को सेना में भर्ती होने का मौका देना शुरू कर देता है। अक्सर 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा सरकारी नौकरी की तलाश शुरू कर देते हैं। ऐसे में आईएएफ उनके लिए सबसे शानदार करियर ऑप्शन साबित हो सकता है। बता दें कि केन्द्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड, वर्ष में दो बार एयरमैन ग्रुप-X व Y पदों पर भर्तियां आयोजित करता है। इन पदों पर केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाता है। यह भर्ती अप्रैल और अक्टूबर महीने के आस-पास आयोजित की जाती है। अगर आपने भी 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और भारतीय वायु सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो इसके लिए सेंट्रल एयरमैन सिलेक्शन बोर्ड (CASB)) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे Airman Group-X & Y Score Booster Batch को तुरंत ज्वॉइन कर भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना पूरा कर सकते हैं।
इंडियन एयरफोर्स ने देशभर में 15 सिलेक्शन सेंटर्स बनाए हुए हैं। एयरमैन ग्रुप-X और Y के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षा आदि के लिए इन्हीं चयन केंद्रों में बुलाया जाता है। इन सिलेक्शन सेंटर्स के बारे में विस्तार से सारी जानकारी साझा की गई है।
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही सफलता द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी Safalta-app डाउनलोड करें।