फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Vacancy 2025: एम्स में नॉन फैकल्टी के ढेरों पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, अगस्त में शुरू होगी परीक्षा

Thu, 31 Jul 2025 10:58 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS CRE 2025: एम्स में सामान्य भर्ती परीक्षा 2025 के तहत देशभर के एम्स और अन्य बड़े अस्पतालों में विभिन्न नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन की अंतिम तिथि आज, 31 जुलाई 2025 है। परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त और 26 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Vacancy 2025: अगर आप मेडिकल या हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (AIIMS CRE 2025) के लिए आवेदन की आज, 31 जुलाई 2025 अंतिम तारीख है। यह भर्ती अभियान  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भाग लेने वाले एम्स और केंद्र सरकार के अस्पतालों में विभिन्न ग्रुप-बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की स्थिति (स्वीकृत या अस्वीकृत) 7 अगस्त 2025 को जान सकेंगे। इस तिथि को AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदनों की स्थिति प्रकाशित की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर सकें कि उनका फॉर्म परीक्षा के लिए स्वीकार किया गया है या नहीं।

AIIMS CRE 2025 Vacancy: विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। नियुक्ति स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भाग लेने वाले एम्स और केंद्र सरकार के अस्पतालों में विभिन्न ग्रुप-बी और सी पदों पर की जाएगी।

AIIMS CRE 2025 Exam Date: अगस्त में होगी परीक्षा

इस भर्ती अभियान के लिए परीक्षा का आयोजन 25 से 26 अगस्त के बीच किया जाएगा। परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा दिवस से एक सप्ताह पहले जारी कर दी जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती अभियान में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। प्रत्येक पद के लिए योग्यता की अलग-अलग शर्तें निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वे संबंधित पद की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। अधिसूचना में प्रत्येक पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यकताओं की पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

आयु सीमा

पद के आधार पर आवेदकों की आयु सीमा आम तौर पर 18 से 35 वर्ष के बीच होती है। आरक्षित श्रेणियों जैसे कि एससी/एसटी (5 वर्ष), ओबीसी (3 वर्ष), और पीडब्ल्यूबीडी (10 वर्ष) के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट उपलब्ध है।

AIIMS CRE 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया

एम्स सीआरई चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण जैसे कई चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में, उम्मीदवारों को दो अलग-अलग खंडों से प्रत्येक चार अंकों के कुल 100 MCQ दिए जाएंगे। दूसरे दौर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य भर्ती परीक्षा में आवेदन पत्र भरने के साथ सामान्य एवं ओबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 3000 रुपये जमा करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 2400 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा। पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

AIIMS CRE 2025 Application Form: आवेदन करने का तरीका भी समझ लें

  • एम्स सीआरई आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करके 'Common Recruitment Examination (CRE)' वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • अब आपको क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद अभ्यर्थी अन्य विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें