CASB Indian Airforce Agniveer Vayu Vacancy: भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु (Agniveervayu) भर्ती के लिए आज 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। इस भर्ती में 12वीं पास युवाओं के साथ-साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय वायुसेना की अग्निवीरवायु भर्ती 2025 में विज्ञान वर्ग से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं (10+2) परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है - जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल आदि और अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50% अंक हैं, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
गैर-विज्ञान वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में कुल 50% अंक और अंग्रेज़ी विषय में भी अलग से 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया है और उसमें न्यूनतम 50% अंक पाए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षा के साथ करियर बनाना चाहते हैं।