AIIMS Recruitment 2025: पात्रता मापदंड
जो उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur) के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एमबीबीएस, एमडी या समकक्ष डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरण यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पर देखे जा सकते हैं। साथ ही, संबंधित विषय में प्रायोगिक अनुभव भी जरूरी है। ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते हैं।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 1,01,500 रुपये से 1,23,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित है।
AIIMS Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur) की असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3000 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है।