AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: कुल पद
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 121 सीनियर रेजिडेंट पदों को भरना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: आयु सीमा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर के सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए इसमें अधिकतम पांच वर्ष की छूट है। ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक छूट दी गई है। विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के मामले में, सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम दस वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए तेरह वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंद्रह वर्ष की छूट दी गई है।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमडी/एमएस/डीएनबी डिग्री, अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्यानुभव होना चाहिए।
चयन होने पर उम्मीदवार को 67 हजार 700 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2023: आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया
इस आवेदन प्रक्रिया में सामन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग टेस्ट/लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर 1 वर्ष के लिये की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।