JSSC JMSCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2023 तक है। उम्मीदवार 02 से 04 अगस्त 2023 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।
उद्यान निरीक्षक: 12 पद
पशु चिकित्सा अधिकारी: 10 पद
सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर: 24 पद
स्वच्छता पर्यवेक्षक: 645 पद
राजस्व निरीक्षक: 164 पद
कानूनी सहायक: 46 पद
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु एक अगस्त 2023 को 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता: कानूनी सहायक, राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी और उद्यान निरीक्षक के पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री। स्वच्छता और खाद्य निरीक्षक और स्वच्छता पर्यवेक्षक के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना जरूरी है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
अब JMSCCE-2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।