इस तारीख तक कर लें आवेदन
एम्स ऋषिकेश की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही जमा कर लें।
इतने पदों पर है भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 33 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर (नर्सिंग) या ट्यूटर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,600 रुपये से 39,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।
श्रेणीवार भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या- 33
- जनरल - 15 पद
- ओबीसी- 08 पद
- एससी- 05 पद
- एसटी - 01 पद
- ईडब्ल्यूएस - 03 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। पंजीकृत नर्स और मिड वाइफ के साथ सिस्टर ट्यूटर डिप्लोमा मांगा गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में 03 साल का अनुभव भी होना चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।