फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS CRE 2025: एम्स ने निकाली करीब 4600 पदों पर भर्ती, फरवरी में होगी लिखित परीक्षा; जानें पूरा विवरण

Thu, 09 Jan 2025 04:59 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS CRE 2025 Notification: एम्स दिल्ली ने सामान्य भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार ग्रुप-बी और सी की तकरीबन 4600 रिक्तियों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। उम्मीदवार 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
एम्स में करीब 4,600 पदों पर भर्ती (AIIMS CRE Notification 2025) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS CRE Recuitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली की ओर से सामान्य भर्ती परीक्षा 2025 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भाग लेने वाले एम्स और केंद्र सरकार के अस्पतालों में विभिन्न ग्रुप-बी और सी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 31 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर उपलब्ध है और आवेदन भी यहीं करना होगा।

विज्ञापन

AIIMS CRE 2025 Vacancy: करीब 4,600 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 4597 पदों पर भर्ती की जाएगी। नियुक्ति स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत भाग लेने वाले एम्स और केंद्र सरकार के अस्पतालों में विभिन्न ग्रुप-बी और सी पदों पर की जाएगी।

AIIMS CRE 2025 Exam Date: फरवरी में होगी परीक्षा

इस भर्ती अभियान के लिए परीक्षा का आयोजन 26 से 28 फरवरी के बीच किया जाएगा। परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा दिवस से एक सप्ताह पहले जारी कर दी जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
कार्यक्रम डेट्स
आवेदन शुरू होने की तिथि 7 जनवरी 2025
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2025
आवेदन पत्र का स्टेटस जानने की तिथि 11 फरवरी 2025
एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि 12 से 14 फरवरी 2025
परीक्षा की तिथि 26-28 फरवरी 2025
परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा दिवस से एक सप्ताह पहले
प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले


आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, "आवेदन की स्थिति और पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड केवल एम्स की वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर अपलोड किए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन जमा करने में कठिनाई महसूस होती है, तो वह माई पेज (डैशबोर्ड) पर लॉगिन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सभी आवेदकों को नियमित रूप से वेबसाइट पर जाना आवश्यक है, क्योंकि बाद के सभी शुद्धिपत्र/परिशिष्ट/अपडेट केवल वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे।"

AIIMS CRE 2025 Notification - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@rrp.aiimsexams.ac.in)

AIIMS CRE 2025 Eligibility, Age Limit: आयु सीमा

पद के आधार पर आवेदकों की आयु सीमा आम तौर पर 18 से 35 वर्ष के बीच होती है। आरक्षित श्रेणियों जैसे कि एससी/एसटी (5 वर्ष), ओबीसी (3 वर्ष), और पीडब्ल्यूबीडी (10 वर्ष) के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट उपलब्ध है। 

आवेदन शुल्क

सामान्य भर्ती परीक्षा में आवेदन पत्र भरने के साथ सामान्य एवं ओबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 3000 रुपये जमा करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 2400 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा। पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

AIIMS CRE 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया

एम्स सीआरई चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण जैसे कई चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में, उम्मीदवारों को दो अलग-अलग खंडों से प्रत्येक चार अंकों के कुल 100 MCQ दिए जाएंगे। दूसरे दौर में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

AIIMS CRE 2025 Application Form: आवेदन करने का तरीका भी समझ लें

  • एम्स सीआरई आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करके 'Common Recruitment Examination (CRE)' वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • अब आपको क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद अभ्यर्थी अन्य विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें