आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें- एयरफोर्स में कैसे होता है अग्निवीर वायु का चयन?, यहां समझें पूरी प्रक्रिया
IAF Agniveer Vayu Selection Process: चार चरणों में होगा मूल्यांकन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
शारीरिक परीक्षा के मानक:
- पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
- महिला अभ्यर्थियों को वही दूरी 8 मिनट में तय करनी होगी।
- इसके अतिरिक्त पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स जैसे अभ्यास भी करवाए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
हर वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन के समय ₹550 की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।