फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Admit Card: डीएसएसएसबी की पांच से 17 अगस्त तक की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी; अभी करें डाउनलोड

Sun, 03 Aug 2025 06:09 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

DSSSB Admit Card 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने साल 2025 के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार DSSSB की विभिन्न सरकारी पदों के लिए आवेदन किए थे, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in या dsssb.delhi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष की डीएसएसएसबी परीक्षा 5 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त 2025 तक कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दिल्ली में सरकारी नौकरियों के लिए यह परीक्षा बेहद लोकप्रिय है और इस बार भी हजारों उम्मीदवार परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर ध्यान देने योग्य बातें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियां जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय को ध्यान से जांच लें। अगर किसी भी प्रकार की गलती मिले तो तुरंत हेल्पडेस्क से संपर्क करना जरूरी है।

डीएसएसएसबी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़े कोई भी अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को नकली वेबसाइट से बचना चाहिए और केवल आधिकारिक लिंक का उपयोग करना चाहिए। इस परीक्षा के माध्यम से दिल्ली सरकार के कई विभागों में विभिन्न पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Download Admit Card’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें