यहां होगा भर्ती रैली का आयोजन
दी गई जानकारी के अनुसार महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए भर्ती रैली का आयोजन भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) बेंगलुरु द्वारा मानेकशॉ परेड मैदान में किया जाएगा। इस भर्ती रैली के माध्यम से कर्नाटक, केरल और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और माहे की महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यहां मिलेगी भर्ती
यह रैली सेना में सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला) के नामांकन के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती में नामांकन के लिए आयु, शिक्षा योग्यता और अन्य मानदंडों का विवरण मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, बेंगलुरु द्वारा 7 अगस्त को प्रकाशित अधिसूचना में दिया गया है। भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अगस्त से 7 सितंबर तक होंगे।
पंजीकरण है अनिवार्य
अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.Joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 12 अक्तूबर, 2022 से लेकर 31 अक्तूबर, 2022 तक उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।