Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में जारी अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार 5 जुलाई, 2022 को समाप्त हो जाएगी। जो भी युवा देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं। वे इस मौके को हाथों से बिल्कुल न जानें दें। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर दें। आइए हम इस खबर में आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।