फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Recruitment: वायुसेना में अग्निपथ भर्ती के लिए इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Tue, 21 Jun 2022 02:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Agnipath Recruitment: योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन पूरा करना होगा।
विज्ञापन
Agnipath Recruitment - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सेवा में समर्पित होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निपथ (Agnipath) योजना के तहत अग्निवीरों (Agniveer) की भर्ती के लिए आवेदन से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। वायुसेना ने बताया है कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में होंगे। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन पूरा करना होगा। आइए जानते हैं पूरा विवरण..

विज्ञापन

इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 24 जून, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख 5 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने का अंदाजा है। इसलिए कोशिश करें कि आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए चयनित हुए अग्निवीरों को बेहतरीन सुविधाएं देने का ऐलान किया गया है। हाल ही में वायु-सेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं, सेवा शर्तों आदि से संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन को जारी कर दिया था। इस नोटिफिकेशन को आप यहां देख सकते हैं- Air Force Agnipath Notification
विज्ञापन

जानें प्रमुख बातें-:
  • चार साल के लिए वायुसेना में भर्ती।
  • हर साल 30 दिन की छुट्टी मिलेगी।
  • सिक लीव भी मिलेगा।
  • हर महीने 30 हजार की सैलरी।
  • हर साल इन्क्रीमेंट।
  • रिस्क, ट्रेवल, ड्रेस और हार्डशिप अलाउंस।
  • कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा।
  • चार साल के बाद अग्निवीरों को 10.04 लाख सेवा निधि के रूप में।
  • असम राइफल्स और सीएपीएफ में नौकरियों में वरीयता।
  • शहादत पर परिवार को बीमा समेत करीब एक करोड़ की राशि।
  • विकलांगता पर  एक्स-ग्रेशिया और बची हुई नौकरी की सैलरी और सेवा निधि।
  • वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनर और अवॉर्ड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें