कब होगी परीक्षा?
भारतीय वायुसेना की ओर से एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 26, 27 और 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09.45 से लेकर 11.45 बजे तक और दोपहर 02.45 से लेकर शाम 04.45 बजे तक होगी।
इस बात का रखें खास ख्याल
एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों को इस बात की सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र और जरूरी दस्तावेज को लेकर ही पहुंचे। अन्यथा उन्हें केंद्र पर प्रवेस नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से चेक कर लें।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- अब यहां एफकैट 2022 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।