ओपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 176 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 45 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 131 वन रेंजर पदों के लिए हैं।
पात्रता मापदंड
आयुसीमा- ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आयु सीमा एक जनवरी 2023 को 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता- आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन और जूलॉजी या स्नातक की डिग्री में से कम से कम एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में या समकक्ष योग्यता मान्य होगी।
ओपीएससी वन रेंजर, सहायक वन रेंजर के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और वाइवा वॉयस टेस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।