अमर उजाला
Sat, 27 May 2023
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HSPC) अभियोजन विभाग में सहायक जिला अटॉर्नी के पद पर भर्ती निकली है।
इस पद पर पूर्व में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी।
पदों के लिए आवश्यक योग्यता सेवा नियमों में बाद में किए गए संशोधन को देखते हुए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू की जा रही है।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 30 मई से 5 जून 2023 शाम 5 बजे तक पूर्ण की जा सकती है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की हो।
इसके साथ ही आवेदक का नाम बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में नामांकित होना चाहिए।
सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों और अन्य राज्यों की सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।
सभी महिला उम्मीदवारों और अन्य श्रेणियों के आवेदकों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
इसरो में वैज्ञानिक बनने का मौका