फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAI Recruitment 2023: जूनियर और सीनियर असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Thu, 21 Dec 2023 04:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
AAI Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AAI JA-SA Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

AAI Recruitment रिक्तियों का विवरण

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 119 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 73 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट (अग्निशमन सेवा) के लिए हैं, 02 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट (कार्यालय) एनई के लिए हैं, जबकि 25 रिक्तियां सीनियर असिस्टेंट ( इलेक्ट्रॉनिक्स), और 19 रिक्तियां सीनियर असिस्टेंट (लेखा) के लिए हैं।

AAI Recruitment 2023 आयुसीमा 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर और सीनियर असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 20 दिसंबर, 2023 से की जाएगी।

विज्ञापन

AAI Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

एएआई में जूनियर और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति और एएआई में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें