Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होने जा रही है। एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है और नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 496 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। श्रेणीवार पदों का विवरण नीचे दिया गया है-
सामान्य 199 पद
एससी 75 पद
एसटी 33 पद
ओबीसी (एनसीएल) 140 पद
ईडब्ल्यूएस 49 पद
पीडब्ल्यूबीडी 05 पद
एएआई एटीसी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जिसका गठन संसद के एक अधिनियम द्वारा किया गया है और इसे भारत में जमीन और हवाई क्षेत्र दोनों पर नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे के निर्माण, उन्नयन, रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में भर्ती के इच्छुक सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से करना होगा।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को विज्ञान में स्नातक डिग्री, भौतिकी और गणित के साथ बी.एससी या किसी भी शाखा में बीई/बी.टेक डिग्री (किसी भी एक सेमेस्टर में भौतिकी और गणित एक विषय के रूप में) करना होगा।