रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ली जाने वाली भर्ती परीक्षाओं
में अब व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए
आरआरबी ने तय किया है कि अब जिस प्रदेश या शहर से परीक्षार्थियों के ज्यादा
आवेदन आएंगे, उसी राज्य में भर्ती परीक्षा का केंद्र बना दिया जाएगा।
इस
व्यवस्था से परीक्षार्थियों को दूर दराज वाले शहरों में जाने से निजात
मिलेगी और वहां होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। आरआरबी
सिकंदराबाद हो या फिर इलाहाबाद, चेन्नई भर्ती बोर्ड हो या चंडीगढ़।
अभी
तक देश के सभी भर्ती बोर्ड अपने-अपने राज्यों में ही तमाम भर्ती परीक्षाएं
आयोजित कराते आए हैं। इस वजह से उन परीक्षार्थियों को खासी दिक्कत होती थी
जिनके परीक्षा केंद्र उनके शहर के सैकड़ों किलोमीटर दूर बनाये जाते थे।