फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल एग्जिक्युटिव के 4669 पदों के लिए भर्ती शुरू

Sun, 11 Sep 2016 06:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्तियों की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को एक और बड़ा मौका है। आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जिक्युटिव के 4669 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर है। परीक्षा अगले साल चार मार्च को होगी। आयोग की ओर से शनिवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन


कुल 4669 में 3115 पुरुष और 1554 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 21 वर्ष तथा महिलाओं के लिए  18 से 25 साल है। आयु की गणना एक जुलाई 2016 से होगी। इनके लिए 90 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ट आधारित 100 सवाल होंगे। इनमें 50 सामान्य अध्ययन और समसामायिकी के सवाल होंगे। 35 बुद्धि परीक्षण तथा 15 गणितीय अभिरुचित के प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों के लिए एक-एक अंक निर्धारित है।

आरओ-एआरओ के लिए आवेदन जल्द

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक और बड़ी भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। बड़ी अड़चन नहीं आई तो समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) के लिए इसी महीने नोटिफिकेशन हो जाएगा। आयोग की ओर से घोषित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 27 नवंबर को आरओ-एआरओ-2016 प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। आयोग के सचिव चंद्रपाल सिंह का कहना है कि परीक्षा निर्धारित तारीख पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें