31,896 ने दी थी परीक्षा
उम्मीदवारों को एचपी टीईटी परिणाम की जांच करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि उनके आवेदन संख्या या रोल नंबर का उपयोग करना होगा। परीक्षा 15, 17, 24 और 26 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 35031 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 31896 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "यह अधिसूचित किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर 2024 के लिए आठ विषयों जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी (गैर-मेडिकल), एलटी, टीजीटी (कला), टीजीटी (मेडिकल), पंजाबी और उर्दू के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित की थी। परीक्षा के परिणाम आज, 13 जनवरी, 2025 को घोषित किए जा रहे हैं।"
सबसे अधिक परिणाम पंजाबी विषय में
हिमाचल प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम 35 फीसदी रहा। नवंबर में हुई इस परीक्षा में 31,896 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 11,026 ही पास हुए हैं। इस दौरान शास्त्री विषय में सबसे अधिक 66.67 और पंजाबी विषय में सबसे कम 4.92 फीसदी परिणाम रहा है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर 2024 में जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स, लैंग्वेज टीचर, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था।
HP TET Final Answer Key: अंतिम उत्तर कुंजी भी वेबसाइट पर अपलोड
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। सभी विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org. पर उपलब्ध है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। उत्तर कुंजी नोटिस में लिखा है कि बोर्ड ने सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयारी की है, जिसे चुनौती नहीं दी सकती है। जिन प्रश्नों के आगे XXX लिखा है, उसके लिए ग्रेस अंक प्रदान किया गया है।
31,896 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। 3135 अभ्यर्थी गैरहाजिर थे। बोर्ड की ओर से घोषित किए गए परिणाम के दौरान 3135 अभ्यर्थियों को अनुपस्थित घोषित किया गया है, जबकि 20870 अभ्यर्थियों का परिणाम फेल रहा है। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड ने छह अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलई (लंबित) घोषित किया है।