झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वन विभाग में वनरक्षी (फॉरेस्ट गॉर्ड) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है। पदों की कुल संख्या 2204 निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता जो किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/परिषद से प्राप्त की हो, निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। इन पदों के लिए आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जायेगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर, 2014 से की जायेगी। विज्ञापित पदों के लिए 5200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2000 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।