ESIC: कर्मचारी राज्य बीमा निगम कोलकाता में सीनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती निकाली है। सीनियर रेजीडेंट के 65 पद पर भर्ती की जाएगी। इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर www.esic.gov.in रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्पेशलिटी में एमबीबीएस और परास्नातक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में एमबीबीएस और पीजी डिग्री या डिप्लोमा।
2. यदि संबंधित सुपर स्पेशलिटी के लिए परास्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो मेडिसिन में परास्नातक डिग्री वालों को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी आदि जैसे मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी विभागों के लिए चयनित किया जा सकता है। बता दें कि सर्जरी में पीजी डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को बाल चिकित्सा सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, सीटीवीएस ऑन्को-सर्जरी आदि जैसे सर्जिकल सुपर स्पेशलिटी विभागों के लिए चयनित किया जा सकता है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यू को नियमानुसार छूट दी जाएगी।