JSSC Matric Level Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड मैट्रिक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार झारखंड मैट्रिक लेवल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा झारखंड के रांची जिले में स्थित परीक्षा केंद्र में होगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://jmlccerecruitment.com/AdmitLogin.aspx पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यह परीक्षा पहले 28 जुलाई को आयोजित की जानी थी। लेकिन झारखंड आयोग द्वारा यह परीक्षा किन्हीं अपरिहार्य कारण के चलते स्थगित की गई थी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। इस परीक्षा के जरिए 455 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
JSSC Matric Level Admit Card
- फोटो : https://jmlccerecruitment.com/AdmitLogin.aspx
परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा: झारखंड आयोग द्वारा यह परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। एक प्रश्न तीन अंक का होगा, वहीं गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी। भाषा विषयों के अलावा अन्य विषयों के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होंगे।
मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में पास परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा तीन पालियों में होगी। हर परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
प्रश्नपत्र-1: भाषा ज्ञान
कुल प्रश्न- 120
परीक्षा अवधि- 2 घंटा
हिंदी भाषा ज्ञान- 80 प्रश्न
अंग्रेजी भाषा ज्ञान- 40 प्रश्न
बता दें कि भाषा ज्ञान के प्रश्नपत्र से प्राप्त अंक क्वालिफाइंग होंगे। हिंदी और अंग्रेजी में कुल 30 अंक प्राप्त करना जरूरी है। हालांकि इसके अंक मेरिट के लिए नहीं जोड़े जाएंगे।
परीक्षा की सीबीआई जांच याचिका
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा इस साल जनवरी माह में आयोजित हुई सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी। 28 जनवरी को आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने की बात पर आयोग ने पहले थर्ड पेपर यानी सामान्य ज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी थी। अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद आयोग ने तीनों पत्रों की परीक्षा रद्द की। एसएससी- सीजीएल की इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2025 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।