फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : त्योहारी सीजन में नौकरियों की बहार, 15 फीसदी ज्यादा होंगी भर्तियां

Fri, 11 Oct 2019 06:24 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ई-कॉमर्स, हॉस्पिटैलिटी और रिटेल क्षेत्र में बढ़ीं रोजगार संबंधी गतिविधियां
  • 15 फीसदी ज्यादा भर्तियां की जा रहीं इस बार त्योहारी सीजन में 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल रोजगार के मोर्चे पर छाई सुस्ती के बीच त्योहारी सीजन में नौकरियों की बहार आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों पर ग्राहकी बढ़ने के साथ कंपनियों ने भर्ती गतिविधियां भी तेज कर दी हैं। सबसे ज्यादा भर्तियां ई-कॉमर्स, हॉस्पिटैलिटी और रिटेल क्षेत्र में की जा रही हैं। 

विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि वैसे तो भारत में पूरे साल त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन आखिर के कुछ महीनों में बाजार सबसे ज्यादा गुलजार रहता है। दशहरे से त्योहारों की शुरुआत होने के बाद दिवाली, क्रिसमस और फिर नए साल के जश्न के साथ खरीदारी भी बढ़ जाती है।

इस मौसम में उपभोक्ता ज्यादा खर्च करते हैं और उसकी आपूर्ति के लिए कारोबारियों को भी ज्यादा श्रमशक्ति की जरूरत होती है। इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) का कहना है कि इस साल त्योहारों पर पिछले साल की अपेक्षा 10-15 फीसदी ज्यादा भर्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


आपूर्ति शृंखला, लॉजिस्टिक और वेयरहाउस प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा मांग बढ़ी है। आईएसएफ की अध्यक्ष रितुपर्ण चक्रबर्ती ने कहा कि ई-कॉमर्स, फूड टेक, फिनटेक, बीएफएसआई, रिटेल और कंज्यूमर कंपनियों में भर्ती गतिविधियां पिछले कुछ दिनों में तेज हुई हैं। 

अमेजन-फ्लिपकार्ट दे रहे 1.5 लाख जॉब

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने पिछले महीने कहा था कि त्योहारी सीजन में करीब 1.5 लाख नई भर्तियां की जाएंगी। अमेजन.इन ने कहा था कि उसे अपने आपूर्ति केंद्रों, छंटनी केंद्रों, वितरण स्टेशन और ग्राहक सेवा स्थलों पर करीब 90 हजार नए लोगों की जरूरत है और त्योहारी सीजन में ये भर्तियां की जाएंगी। इसी तरह, फ्लिपकार्ट ने भी आपूर्ति शृृंखला, लॉजिस्टिक और ग्राहक सेवा क्षेत्र में 50 हजार नौकरियां देने की बात कही थी।  

बिक्री में 65 फीसदी उछाल की उम्मीद

एसएचआरएम इंडिया के प्रमुख (परामर्श सेवा) निशीत उपाध्याय का कहना है कि इस बार त्योहारी सीजन में ई-रिटेल से करीब 3.5 अरब डॉलर की बिक्री का अनुमान है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 65 फीसदी ज्यादा होगा। ऐेसे में दूरदराज के इलाकों तक आपूर्ति बढ़ाने के लिए कंपनियों को ज्यादा श्रम शक्ति की जरूरत होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें