DSSSB JPA Exam 2024: डीएसएसएसबी ने जेपीए (अंग्रेजी) पदों के लिए परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 23 सितंबर को जारी कर दिए जाएंगे।
DSSSB JPA Exam 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( DSSSB ) ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (अंग्रेजी) पदों पर भर्ती करेगा। इसके चयन के लिए होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा का प्रवेश पत्र 23 सितंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। बता दें कि परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
परीक्षा का पता नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पूर्वी परिसर), गीता कॉलोनी, नई दिल्ली-110031 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का प्रवेश पत्र 23 सितंबर को dsssb.delhi.gov.in पर जारी होगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
डीएसएसएसबी जेपीए प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के चरण नीचे बताए गए हैं।