25 छात्रों को मिलेगा मौका
इस अभियान के तहत कुल 25 इंटर्नशिप पद उपलब्ध हैं। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए खास अवसर है जो रक्षा क्षेत्र में रिसर्च, डेटा विश्लेषण और सिस्टम स्टडीज का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इंटर्नशिप के लिए अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या संबंधित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
- बीई/बीटेक (फाइनल ईयर)
- एमएससी
- एमटेक
उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी (First Division) प्राप्त की हो।
इन विषयों के छात्र हैं पात्र
- कंप्यूटर साइंस
- कंप्यूटर इंजीनियरिंग
- सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
- गणित
- एप्लाइड मैथमेटिक्स
- ऑपरेशनल रिसर्च
- सांख्यिकी (Statistics)
- संबंधित अन्य शाखाएं
ग्राफिक पर क्लिक करके पढ़ें:
चयन कैसे होगा?
इस इंटर्नशिप के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
| विवरण |
राशि |
| मासिक स्टाइपेंड |
5,000 रुपये |
| इंटर्नशिप अवधि |
6 माह |
| कुल स्टाइपेंड |
30,000 रुपये |
स्टाइपेंड का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा-
- 3 माह पूरे होने पर 15,000 रुपये
- 6 माह पूरे होने पर 15,000 रुपये
आवेदन शुल्क नहीं देना होगा
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में संलग्न करें।