फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल! सीआरपीएफ की 'कोबरा' कमांडो यूनिट में महिलाओं की भर्ती की तैयारी

Fri, 22 Jan 2021 04:06 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोबरा कमांडो बटालियन में महिलाओं की भर्ती की तैयारी
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जंगल युद्ध में महारत रखने वाले अपनी ‘कोबरा कमांडो बटालियन’ में महिलाओं को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। खुफिया सूचना आधारित जंगल युद्ध अभियानों के लिए बल ने 2009 में ‘कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) की 12 हजार जवानों वाली 10 इकाइयां बनाई थीं।

विज्ञापन


सीआरपीएफ प्रमुख एपी माहेश्वरी ने गुरुवार को कहा, ‘हम कोबरा में महिलाओं को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।’ ज्यादातर कोबरा टीमें नक्सल प्रभावित राज्यों में तैनात हैं। सीआरपीएफ में 1986 पहली महिला बटालियन का गठन किया गया था। बल में अभी ऐसी छह इकाइयां हैं। इसका गठन आंतरिक सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया था।

बता दें कि कोबरा इकाइयों में शामिल किये जाने वाले सैनिकों को मानसिक एवं शारीरिक स्तर पर कड़े मानदंडों पर खरा उतरना पड़ता है। कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) फोर्स में अभी तक पुरूष-कमांडो ही हैं। कोबरा बटालियन को जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ लड़ने में महारत हासिल है। ऐसे में सीआरपीएफ की महिला जवान कमांडो बनकर कोबरा बटालियन में तैनात होना चाहती हैं।

विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें