फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक अप्रेंटिस: ग्रेजुएट्स के लिए बैंकिंग क्षेत्र में नई भर्ती, 3500 पदों पर इस दिन शुरू होगा आवेदन

Mon, 28 Sep 2026 11:26 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक ने 3,500 स्नातक अपरेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 अक्तूबर से शुरू होंगे। चयन 12वीं या डिप्लोमा के अंकों के आधार पर मेरिट, स्थानीय भाषा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के जरिए होगा।
 
विज्ञापन
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक ने स्नातक अपरेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। बैंक ने भर्ती का नोटिफिकेशन 28 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जारी किया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित बैंक की शाखाओं में स्नातक अपरेंटिस की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन कब से कब तक होंगे?

  • केनरा बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी।
  • उम्मीदवार 17 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 
  • फिलहाल केवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
  • आवेदन प्रक्रिया 1 अक्तूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें।
 
जानकारी विवरण
भर्ती संस्था केनरा बैंक
पद का नाम स्नातक अपरेंटिस
कुल पद 3,500
मासिक स्टाइपेंड 16,650 रुपये
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 28 सितंबर 2026
आवेदन शुरू 1 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 17 अक्तूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अपरेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • यह डिग्री भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
  • केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
 

कितनी उम्र होनी चाहिए?

  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • उम्र की गणना के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से पहले और 1 सितंबर 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। दोनों तारीखें इसमें शामिल हैं।

चयन कैसे होगा?

  • उम्मीदवारों का चयन 12वीं कक्षा के प्रतिशत या डिप्लोमा के प्रतिशत के आधार पर तैयार मेरिट सूची के बाद किया जाएगा।
  • इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा।
  • स्थानीय भाषा की जानकारी की परीक्षा बैंक की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जाने के समय आयोजित की जाएगी।
  • जो उम्मीदवार स्थानीय भाषा की परीक्षा में सफल नहीं होंगे, उन्हें अपरेंटिस के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।

कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

अपरेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 16,650 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन

कितने समय की होगी अपरेंटिस ट्रेनिंग?

अपरेंटिस के रूप में चुने जाने वाले उम्मीदवारों की प्रशिक्षण अवधि 12 महीने होगी। उम्मीदवारों को चुनी गई बैंक शाखाओं में पाठ्यक्रम के अनुसार काम के दौरान प्रशिक्षण दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें