फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: सरकार की हरी झंडी के बाद बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम होगा जारी, नौ सितंबर से आपत्ति कराएं दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 04:30 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। सरकार से स्पष्ट आदेश प्राप्त होने के बाद यह परिणाम जारी होगा। 
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम सरकार के रोस्टर पूरा न होने के कारण जारी नहीं हो पा रहा है। दरअसल विज्ञापन नए रोस्टर के हिसाब से निकाला गया था। जिसमें 65 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था। इसलिए सरकार के स्पष्ट आदेश न आने तक परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि न्यायालय में मामला लंबित है, इसलिए स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पा रही है। आयोग ने तीसरे चरण की सभी परीक्षाओं का मॉडल उत्तर जारी कर दिया है। इस माह के अंत तक या अगले माह के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी किया जा सकता है। बता दें कि इस दौरान 87774 पदों पर नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन


9-14 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले वे परीक्षार्थी जिन्हें आयोग के मॉडल उत्तर से आपत्ति है, वे साक्ष्य और सही तथ्य के आधार पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने कक्षा 1 से 12 तक का मॉडल उत्तर अपलोड कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें