बिहार डीएलएड 2020 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2019 थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अब इसे आगे बढ़ा कर 29 दिसंबर 2019 कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने के लिए ये स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 : बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 : होमपेज पर जाएं और बिहार डीलएलएड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : बिहार डीएलएड रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, और अन्य पूछी गई जानकारी दें दे।
स्टेप 4 : रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ध्यानपूर्वक आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5 : पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
स्टेप 6 : भविष्य की जरुरतों के लिए आवेदन फार्म और आवेदन शुल्क की रसीद डाउनलोड करे लें।
क्या होता है डीएलएड?
डी एल एड (d.el.ed), प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक बनने हेतु एक कोर्स है, जिसका संचालन और दिशा- निर्देशन एनसीआरटी के द्वारा किया जाता है, यह एक दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, इस कोर्स को चार समेस्टर में विभाजित किया गया है, प्रत्येक समेस्टर की अवधि 6 महीने होती है।
क्या है डीएलएड (d.el.ed) का फुल फॉर्म?
डीएलएड का फुल फॉर्म, डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन है।
डीएलएड कोर्स के बाद करियर ?
डी एल एड (d.el.ed) कोर्स में तीसरे सेमेस्टर के बाद आप शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है, शिक्षक पात्रता परीक्षा, केंद्र और राज्य सरकार अलग- अलग आयोजित करती है। आप दोनों में भाग ले सकते है, राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद आप केवल राज्य के स्कूलों में सहायक अध्यापक बन सकते है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के द्वारा आप केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अधीन स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर चयनित हो सकते है।