फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अप्रैल-जून तिमाही में ज्यादा नौकरियां देंगी 54 फीसदी कंपनियां

Wed, 06 Apr 2022 05:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।

सार

फोनपे इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या से 100 फीसदी ज्यादा भर्ती करेगी। इसके पास फिलहाल 2,600 कर्मचारी हैं, जिन्हें 2,800 बढ़ाकर दिसंबर, 2022 तक 5,400 करने की योजना है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक गतिविधियों में सुधार और ऑफिस खुलने के कारण करीब 54 फीसदी कंपनियां चालू वित्त वर्ष में ज्यादा नौकरियां देंगी। टीमलीज सर्विसेस के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2022 के मुकाबले अप्रैल-जून तिमाही में 4% ज्यादा भर्ती करेंगी।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक,14 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रों का मानना है कि उनके राजस्व की वृद्धि दर दो अंकों से ज्यादा रह सकती है। इसलिए उन्हें कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। यह सर्वे देश में 21 क्षेत्रों की 796 छोटी, मध्यम और बड़ी कंपनियों से बातचीत के आधार पर बनाई गई है।

फोनपे 2,800 कर्मचारियों की करेगी भर्ती 
फोनपे इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या से 100 फीसदी ज्यादा भर्ती करेगी। इसके पास फिलहाल 2,600 कर्मचारी हैं, जिन्हें 2,800 बढ़ाकर दिसंबर, 2022 तक 5,400 करने की योजना है। यह नियुक्ति बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों में होगी। 
विज्ञापन


भारतीय कंपनियों ने जुटाए 19 अरब डॉलर
भारतीय कंपनियों ने 2021 में ग्रीन कैपिटल के रूप में 19 अरब डॉलर की रकम जुटाई है। इसमें रिन्यू पावर ने सबसे ज्यादा 8 अरब डॉलर अमेरिका से जुटाया। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 3 अरब डॉलर की रकम जुटाई थी। टाटा मोटर्स और ग्रीनको पावर ने एक-एक अरब डॉलर जुटाए थे।

स्टैंडअप इंडिया : 30,160 करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर
स्टैंडअप इंडिया योजना के तहत 6 वर्षों में 1,33,995 खातों के लिए कुल 30,160 करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर किए गए। वित्त मंत्रालय ने कहा, योजना के तहत 1.30 लाख नए रोजगार उत्पन्न करने वालों को वित्तीय मदद दी गई है। योजना 5 अप्रैल, 2016 को लॉन्च हुई थी। योजना को 2020-25 तक के लिए बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें