फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Exam 2022: पदों के पे लेवल के हिसाब से CBT 2 में तय होगा प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल, जानें परीक्षा की तारीखों को लेकर क्या है अपडेट

Tue, 05 Apr 2022 12:14 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NTPC श्रेणी के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई CBT 1 का एडिशनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इसकी CBT 2 की तारीखों का इंतजार है।
 
विज्ञापन
आरआरबी एनटीपीसी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों के लिए आयोजित की गई कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 का एडीशनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने इस परीक्षा का एडिशनल रिजल्ट 30 मार्च 2022 को जारी किया है। एडिशनल रिजल्ट जारी किए जाने के बाद CBT 1 के कट ऑफ में काफी गिरावट देखनेको मिली है और अब CBT 2 में कुल पदों की संख्या के 20 गुना यूनिक रोल नंबर वाले अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि RRB जल्द ही इस भर्ती के लिएCBT 2 का आयोजन करेगी और इसके लिए तारीखों का ऐलान भी जल्द ही किया जा सकता है। अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

पदों के पे लेवल के हिसाब से तय होगा सवालों का स्तर :

NTPC की इस भर्ती के जरिये रेलवे में कुल 35,277 पदों को भरा जाना है और इन पदों में पे लेवल 2, 3, 4, 5, और 6 के कई पद शामिल हैं। RRB ने इस भर्ती के CBT 1की परीक्षा तो कॉमन तौर पर ली थी, लेकिन CBT 2 में हर पे लेवल के लिए अलग परीक्षा आयोजित होगी। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पे लेवल के हिसाबसे अलग अलग होने वाली इस परीक्षा में पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। CBT 2 में सभी पे लेवल के लिए होने वाली परीक्षाओं मेंअभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न और रिजनिंग के 35 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। सिर्फ इस परीक्षा में पदों के पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल अलग अलग होगा।

कब होगी परीक्षा :

रेलवे द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक CBT 2 का आयोजन जोन वाइज किया जाएगा और हर पे लेवल के लिए अलग अलग परीक्षा आयोजित होगी। RRB नेपरीक्षा की तारीखों को लेकर यह बताया है कि पे लेवल 6 के पदों के लिए CBT 2 का आयोजन मई 2022 में किया जाएगा और इसके बाद उचित गैप देकर बाकी पे लेवलके लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। RRB इस परीक्षा के आयोजन से 10 दिन पहले अभ्यर्थियों से परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी साझा कर सकती है। जबकि उनका एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा की तारीख तथा अपने एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारियों के लिए RRB कीआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी के सपने को साकार :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें