फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: फर्जी अधिकारी बनकर रुपये मांगना पड़ा महंगा, महिला ने बीच सड़क धो डाला

Wed, 08 May 2019 11:56 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
विज्ञापन
आरोपी को पीटती महिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड में फर्जी  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अधिकारी बनना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। अधिकारी बनकर 50 हजार रुपये की मांग करने वाले व्यक्ति की महिला ने पहले तो जमकर धुनाई की बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जमशेदपुर के मानगो इलाके का हैं जहां एक व्यक्ति ने महिला से नकली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अधिकारी बनकर 50 हजार रुपये की मांग की। 

विज्ञापन

 



महिला ने उस व्यक्ति को रुपये देने के बहाने मानगो इलाके में बुलाया। महिला ने व्यक्ति की पहले तो चप्पल से जमकर पिटाई की बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उस शख्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस स्टेशन प्रभारी अरुण मेहता ने बताया कि महिला ने व्यक्ति की शिकायत की थी। 

महिला ने शिकायत में बताया था कि एक व्यक्ति परिवार की समस्या के कारण उनकी मदद करने के बहाने 50,000 रुपये मांग रहा है। व्यक्ति ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से होने का दावा किया था। उसके पास फर्जी आईडी कार्ड भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें