फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand: कोरोना के संक्रमण में आया दो दिन का बच्चा, रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Sat, 18 Apr 2020 03:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में आया नवजात (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड में दो दिन पहले एक बच्चे को जन्म देने वाली महिला शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गई है। उनके बच्चे को रिम्स अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। रांची प्रशासन ने कहा कि सदर अस्पताल के कर्मचारी जिन्होंने महिला को अटेंड किया था उनका अब परीक्षण किया जाएगा। कोरोना जांच के लिए आज बच्चे के नमूने भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

 
रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी कश्यप ने कहा, 'बच्चे की उचित देखभाल की जा रही है और सभी सावधानी बरती जा रही है। विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने एक विस्तृत चर्चा की। अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन करने के बाद बच्चे को मां द्वारा दूध पिलाने की अनुमति दी गई। बच्चे के नमूने को आज परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।'
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें