फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड चुनावः पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंची महिला, कायम की मिसाल

Sat, 14 Dec 2019 01:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
विज्ञापन
झारखंड चुनाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

झारखंड के बोकारो शहर में गुरुवार को एक महिला ने अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान कर सभी के लिए एक मिसाल कायम की। बता दें कि गुरुवार को प्रदेश में विधानसभा के तीसरे चरण के चुनावों के लिए मतदान हुआ था। अब इससे जुड़ी खबरें सामने आने पर सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की काफी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान रेणू देवी नामक महिला अपने पति का शव घर पर छोड़कर बेमरो प्रखंड की कारो बस्ती के मतदान केंद्र संख्या 87 पर पहुंची थी। रेणू देवी ने यहां मतदान किया। इसके बाद उन्होंने घर लौटकर अपने पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भेजा।

रेणू ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि मेरे 63 वर्षीय पति ने मुझे किसी भी काम से पहले मतदान करने की सीख दी थी, क्योंकि हमें अपना प्रतिनिधि चुनना होता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ठंड लगने से बुधवार रात उनके पति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें