फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जंगली हाथियों ने चार लोगों को कुचला, 25 हजार रुपये मुआवजे का एलान

Tue, 12 Oct 2021 07:44 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

हजारीबाग और सिंघभूम जिलों में हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। आए दिन बड़ी संख्या में हाथी जंगल से रिहायशी इलाकों के बीच पहुंच जाते हैं। इस दौरान मकानों, फसलों और लोगो को अपना शिकार बनाते हैं। 
विज्ञापन
हाथी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में एक जंगली हाथियों ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। तीन अलग-अलग घटनाओं में हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली। सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी। 
विज्ञापन


घटना हजारीबाग और सिंघभूम जिले की है। हजारीबाग जिले के कटकुमडग वन क्षेत्र के कुपा गांव की दो महिलाओं को हाथियों ने रौंद दिया। वन विभाग पश्चिम के डीएफओ आर एन मिश्रा ने बताया कि दोनों सुबह-सुबह जंगल की ओर लकड़ी लाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान हाथी ने दोनों को कुचल डाला। दोनों महिलाओं की उम्र करीब पचास वर्ष थी। 

प्रशासन से मुआवजे देने का एलान
वहीं, सिंघभूम जिले के चकुलिया थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के 62 वर्षीय एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचल दिया, जबकि, हजारीबाग के सिरशी गांव के 66 वर्षीय बुर्जग को भी हाथी ने रविवार को रौंद दिया।  वन विभाग ने मरने वालों के परिजनों को 25 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। साथ ही प्रशासन से भी मदद करने की अपील करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें