फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : हजारीबाग में अंधेरी रात में दिखा विचित्र मानव, लोगों ने कहा पहली बार देखा एलियन

Mon, 31 May 2021 08:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

हजारीबाग के छड़वा डैम के नवनिर्मित पुल पर विचित्र आकृति को देखने के बाद से इलाके में डर का माहौल है। किसी ने इसे भूत-पिशाच तो किसी ने एलियन तक करार दे दिया।  
विज्ञापन
हजारीबाग में दिखा विचित्र मानव - फोटो : Twitter@ Ashutosh Gautam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार देर शाम छड़वा डैम के नवनिर्मित पुल पर राहगीरों ने एक विचित्र मानव को टहलते हुए देखा। इस विचित्र मानव को देखने के बाद आने जाने वाले राहगीर व बाइक चालक डर से सहम गए। कुछ बाइक सवार ने हेडलाइट की रोशनी भी उसपर डाली लेकिन वह सीधे चलता जा रहा था। जब बाइक सवार ने गौर से उस विचित्र मानव की आकृति देखी तो डर के मारे गाड़ी का रास्ता मोड़ भागने लगे, तो कुछ पैदल चल रहे राहगीरों ने भी अपना रास्ता बदल लिया और अपने गंतव्य की ओर जाने लगे। 

विज्ञापन


वहीं अगले दिन सुबह इस इलाके में केवल इस विचित्र मानव की चर्चा हो रही थी। कोई बोल रहा था कि हमने पहली बार भूत देखा तो किसी ने कहा भूत नहीं वह एलियन था। वहीं महिला जैसी आकृति होने के कारण कइयों ने इसे चुड़ैल तक करार दे दिया। इस दृश्य के सामने आने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। कई राहगीर उस रास्ते से जाने से अब कतरा रहे हैं तो कई लोग मजबूरी में डर के साये में जा रहे हैं।

वहीं लोगों ने यह भी आशंका जाहिर की कि पुल के समीप नदी में श्मशान स्थल है। यहां मुर्दे जलाए जाते हैं। साथ ही कब्रगाह भी है, जहां  शवों को दफनाया जाता है। लोगों को कहना है कि दुर्घटना के कारण इस डैम में डूबकर कई लोगों की मृत्यु हुई है। शायद उन्हीं में से किसी की आत्मा भटक रही हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें