फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: चाईबासा जेल में विचाराधीन कैदी ने छत से कूदकर की खुदकुशी, पहले भी कर चुका है भागने की कोशिश

Sat, 10 Sep 2022 04:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा

सार

शुक्रवार को मौका पाकर मुरली लगुरी छत पर गया और वहीं से कूद गया। गिरने के बाद उसको गंभीर चोटें आई, पुलिस ने कहा कि उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा संभागीय जेल में बंद 30 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी की शुक्रवार को जेल की छत से कूदने के बाद मौत हो गई। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि मुरली लगुरी नाम का कैदी टोंटो पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में पिछले कई महीनों से जेल में बंद था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि कैदी मुरली ने पहली भी जेल से भागने की कोशिश की थी। शुक्रवार को मौका पाकर मुरली लगुरी छत पर गया और वहीं से कूद गया। गिरने के बाद उसको गंभीर चोटें आई, पुलिस ने कहा कि उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 उपायुक्त अनन्य मित्तल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक विचारधीन कैदी के शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें