फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

झारखंड: गिरिडीह में थाने में बम ब्लास्ट, दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल

Mon, 20 Nov 2017 08:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
झारखंड के गिरिडीह में थाने में ब्लास्ट
गिरिडीह जिले में थाने के अंदर ही एक बम को डिफ्यूज करने के दौरान एक एएसआई और चौकीदार की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 


घटना झारखंड के सरिया थाना की है जहां मालखाना में रखे बम को निष्क्रिय करने के लिए हजारीबाग पीटीसी से बम निरोधक दस्ता सरिया थाना पहुंचा था। दस्ते ने जिलेटिन और पावरजेल को थाना के अंदर ही डिफ्यूज करने लगे और उसमें विस्फोट हो गया। थाने के अंदर हुए इस बम धमाके में एएसआई असरफ कुरैशी और चिचाकी के चौकीदार महेंद्र तुरी की मौत हो गई और कई पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि थाने से करीब 250 मीटर की दूरी तक स्थित घरों को नुकसान हुआ और खिड़कियों के कांच चटक गए। 

थाने में हुए विस्फोट से बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए बगोदर सीएचसी भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हजारीबाग व गिरिडीह एसपी थाने में कैंप किए हुए हैं। 


चौकीदार 4 महीने से मांग रहा था वेतन, थाने में बम निष्क्रिय कराने लगे 

घटना को लेकर सरिया थाना के चौकीदार लक्ष्मी ने बताया की चौकीदार महेन्द्र तूरी सोमवार को अपने चार महीने के बकाया वेतन के बारे में जानकारी लेने सरिया अंचल स्थित कार्यालय पहुंचे थे। थाना पहुंचने पर बड़े पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बम निरोधक दस्ता के साथ काम पर लगा दिया और इसी दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गिरिडीह एसपी ने बताया मामले की जांच जारी

सरिया थाना में हुई दुर्घटना के सिलसिले में  गिरिडीह एसपी अखिलेश बी वारियर ने पत्रकारों को बताया की सोमवार को बीडीएस टीम के द्वारा सरिया थाना में बम डिफ्यूज किया जा रहा था। इसी दौरान हुए बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। गिरीडीह एसपी घटना की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जल्द ही रिपोर्ट वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को विभाग की ओर से दिए जाने वाले मदद पर कार्य किया जा रहा है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें