फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, महिला नक्सली घायल

Sun, 29 Mar 2015 02:28 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के लातेहार में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं जबकि इस मुठभेड़ में एक अन्य नक्सली महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों से काफी मात्रा में हथियार और गोलियां भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से नक्सल प्रभावित इलाका लातेहार में नक्सली तलाशी अभियान चल रहा है। अभियान के तहत रविवार को सुरक्षा बलों को सूचना को मिली कि लातेहार की खैरा पहाड़ी के पास कुछ नक्सली हैं। सूचना पर सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, और पुलिस ने यहां धावा बोल दिया।

इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो नक्सली के मारे गए। वहीं पुलिस जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में एक नक्सली महिला को भी गिरफ्तार किया गया। महिला इस मुठभेड़ में घायल हो गई जिसे सुरक्षा बलों ने रांची में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि यह महिला नक्सली दस्ते में शामिल थी। पुलिसका दावा है कि महिला झारखंड के गुमला जिले के कुंआरी गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें